रायपुर

वार्ड -64 मेें चल रहे विकास कार्यों को देखा आयुक्त ने
19-Jan-2024 2:56 PM
वार्ड -64 मेें चल रहे विकास कार्यों को देखा आयुक्त ने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 जनवरी।
निगम आयुक्त एवं आरएससीएल के एमडी  अबिनाश मिश्रा ने  वार्ड क्रमांक 64 एवं  अन्तर राज्यीय बस स्टेण्ड भाठागांव, रावणभाठा मैदान सहित अन्य  निर्माण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। 

उन्होने पार्षद सहित अधिकारियों के साथ मारवाड़ी श्मशानघाट के समीप सामुदायिक भवन एवं गार्डन का अवलोकन किया. वहाँ गार्डन में चल रहे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश दिये. आयुक्त ने जेसी एवं ईई को मारवाड़ी श्मशानघाट के समीप जर्जर सुलभ शौचालय का शीघ्र जीर्णोद्धार करवाने प्रस्ताव बनाने के निर्देश। आयुक्त ने वार्ड में चिरोंजी तालाब, बूढ़ातालाब के समीप नाले के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. आयुक्त ने वार्ड की सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए निरंतरता से सफाई व्यवस्था सुचारु बनाये रखने का कार्य करने के निर्देश दिये। आयुक्त ने भाटागांव के अन्तर राज्यीय बस स्टेण्ड के समीप निर्माणाधीन रोड की प्रगति देखी एवं ईई को रोड का  शीघ्र गुणवत्ता के साथ पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। 

आयुक्त ने  बस स्टेण्ड के सामने मार्ग में नवीन स्ट्रीट लाईट सिस्टम की टेस्टिंग करवाकर शीघ्र जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से प्रारम्भ करवाने  के निर्देश दिए।


अन्य पोस्ट