रायपुर

25 को नमो नवमतदाता सम्मेलन, पीएम करेंगे चर्चा
18-Jan-2024 7:44 PM
25 को नमो नवमतदाता सम्मेलन, पीएम करेंगे चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 18 जनवरी। युवा मोर्चा ने नमो नवमतदाता सम्मेलन हेतु चलाया संपर्क अभियान भाजयुमो द्वारा नगर के शासकीय महाविद्यालय में नवमतदताओं से संपर्क किया।

जिला महामंत्री गौरव शर्मा ने बताया कि गुजरात से आए भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रवि देसाई द्वारा नवमतदताओं से चर्चा कर पूरे देश में 25 जनवरी को होने वाले नमो नवमतदाता सम्मेलन में पीएम नरेन्द्र मोदी चर्चा करेंगे, जिसे देश सभी विधानसभाओं में दो स्थानों एलईडी के माध्यम से एक-एक हजार नवमतदताओं संवाद करेंगे।

यह कार्यक्रम अभनपुर विधानसभा के दो स्थान अभनपुर व नयापारा में आयोजित होगा, जिसमें नवमतदताओं 7820078200 नम्बर पर मिसकाल कर पंजीयन करा सम्मिलित होने आमंत्रित किया गया।

इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुराग चौरसिया, जिला अध्यक्ष फणेन्द्र वर्मा, विकास मित्तल, सिद्यांत शर्मा, गजेन्द्र यादव,गोयल भट्ट, सुनील शर्मा, राजा राय, कान्हा गोस्वामी, संदीप बैंस, नवीन वर्मा, वीरेन्द्र साहू, रवि वर्मा, झड़ी पटेल, धनंजय बघेल, गुलशन साहु, सागर साहू, बलराम साहू पंचराम ओगरे, मनीष कुर्रे, महेश यादव, अर्जुन सिन्हा, संजय जलक्षत्री, हितेश साहू व युवामोर्चा के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।


अन्य पोस्ट