रायपुर

फिर चला अवैध कब्जे, ठेले हटाने का अभियान
18-Jan-2024 7:27 PM
फिर चला अवैध कब्जे, ठेले हटाने का अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 जनवरी। नगर निगम ने  शहर में हो रहे अवैध निर्माण एवं यातायात बाधित करने वाले ठेलों, गुमटियों एवं अनाधिकृत कब्जे पर  कार्यवाही की गई।

गुरूवार को  जोन 1 के तहत यतियतन लाल वार्ड, वीर शिवाजी वार्ड एवं संत कबीरदास वार्ड में अभियान चलाकर चूना मार्किंग की गई। काशी राम स्कूल के सामने,रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एवं दही हांडी मैदान के सामने रोड पर लगे ठेले, खोमचे हटाये गये। जोन 2 में एमजी रोड, रेल्वे स्टेशन, मेकाहारा अस्पताल के , मेडिकल काम्पलेक्स के , फाफाडीह मुख्य मार्ग एवं वाल्टेयर गेट टर्निंग पाईंट में चूना मार्किंग की गई। यातायात बाधित होने के कारण बोर्ड को हटाया गया। जोन 3 में शंकरनगर वार्ड एवं महात्मा गांधी वार्ड में रोड के दोनों तरफ चूना मार्किंग की गई। जोन 4 में मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड एवं स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड में नाली एवं सडक के किनारे किये गये अतिक्रमण व लगाये गये ठेले हटाये गये एवं चूना मार्किंग की गई।  जोन 5 में ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड, पंडित सुन्दरलाल शर्मा वार्ड, महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड के क्षेत्र में रोड के दोनो तरफ चूना मार्किंग की गई। जोन 6 में नंदी चैक , हटरी बाजार, भाठागांव बाजार, पानी टंकी, तरूण बाजार, संतोषी नगर, नरैया तालाब फुटपाथ में अभियान चलाकर चूना  मार्किंग की गई एवं सडक किनारे लगायी गयी सामग्रियां जप्त की गई एवं चेतावनी भी दी गई। जोन 7 में शहीद चूडामणी नायक वार्ड , शहीद मनमोहन सिंह बख्शी वार्ड, संत रामदास वार्ड में अभियान चलाकर सडक किनारे लगाये गये 18 ठेले जप्त किये गये एवं चूना मार्किंग की गई। जोन 8 में माघव राव सपे्र वार्ड में महादेव घाट मुख्य मार्ग रायपुरा में लगभग 350 मीटर क्षेत्र में चूना मार्किंग की गई। जोन 9 में  ठाकरे वार्ड, डॉ.अम्बेडकर वार्ड में दलदल सिवनी बाजार एवं दुबे कालोनी मोवा एवं जोन 10 में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड, बाबू जगजीवन राम वार्ड, रानी दुर्गावती वार्ड में अभियान चलाकर वहां किये गये अतिक्रमण, ठेले, खोमचे, बैनर व पोस्टर हटाये गये।

खंभों में लटक रहे फोन टीवी केबल दो दिन में ठीक न हुए तो कार्रवाई

 निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय ने नगर निगम के नगर निवेशक  निषीकांत वर्मा ने रिलायंस जियो, भारत संचार निगम लिमिटेड, ग्रैंड विजन, ए.टी. सी. टेलीकॉम के प्रतिनिधियों की बैठक ली । इसमें सभी जोनो के नगर निवेष सहायक अभियंताओं , उपअभियंता भी बुलाए गए थे। अपर आयुक्त ने राजधानी शहर रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में केबलों के अव्यस्थित तरीके से लगाये जाने के कारण आमजनों को असुविधा व दुघर्टना होने की आशंका को ध्यान में रखते हुये सभी को केबल सुनियोजित करने तथा अव्यवस्थित केबलों को 2 दिन के भीतर व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। साथ ही बैठक में उपस्थित सभी जोनों के अभियंताओं को बिना अनुमति लगाए गये केबलों को चिन्हांकित कर संबंधित कंपनी के विरूद्ध कार्यवाही करने कहा। बता दें कि दो दिन पहले जिला कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने आयुक्त  अबिनाष मिश्रा  निगम अफसरों की बैठक में इसके निर्देश दिए थे ।


अन्य पोस्ट