रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 जनवरी। वीआईपी स्टेट आवासीय कॉलोनी शंकर नगर में 1500 वर्ग फीट जमीन पर 4 मंजिला ऊंचा 6000 वर्ग फीट का कमर्शियल निर्माण को लेकर रहवासी संघ ने शिकायत की है।
जोन-9 के कमिश्नर को भवन की तस्वीर के साथ शिकायत कर नक्शे के विपरीत निर्माण बताया गया है। रेसीडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डीडी.अग्रवाल,सचिव विनोद नारा और अन्य पदाधिकारियों ने पत्र में कहा है कि कॉलोनी के प्लाट सी-89 में वृहताकार का निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस भवन का व्यावसायिक उपयोग होगा।
जो आवासीय क्षेत्र में ऐसे निर्माण को लेकर रहवासी चिंतित हैं। उन्होंने जोन कमिश्नर से इलाके का निरीक्षण कर कार्रवाई करने कहा है। यह भी बताया गया है कि 60-70 मजदूरों वाला कोई फैक्ट्री नुमा व्यवसाय यहां होगा।यह पत्र 26 दिसंबर को कमिश्नर दफ्तर में रिसीव किया गया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।पूर्व मंत्री खुद पीडि़त थे पर उनकी ही सरकार में राजनीतिक संरक्षण के कारण कार्रवाई नहीं हो रही थी।