रायपुर
फैक्ट्री में सेंधमारी जीआई तार के 25 बंडल चोरी
18-Jan-2024 7:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 जनवरी। राजधानी में जीआई तार मोल्डिग़ फैक्ट्री ने चोरी हो गई। चोर फैक्ट्री के बाउंड्रीवाल में लगे जाली को कांट कर अंदर रखा 25 बंडल जीआई तार कीमत 80 हजार की चोरी कर ले गया। फैक्ट्री के संचालक अनुज जयसवाल ने चोरी की रिपोर्ट सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई है। जयसवाल ने पुलिस को बताया कि वह पचपेड़ी नाका तिरूपति अपार्टमेंट में ेरहता है। और उसका स्वास्तिक वेल्डेड मेस के नाम से माना बस्ती के पास फैक्ट्री है। जहां पर 14-15 की रात में कोई अज्ञात चोर फैक्ट्री की बाउंड्री में लगे जाली को कांटकर अंदर रखा जीआई तार के 25 बंडल को चोरी कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ 457, 380 का अपराध दर्ज किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे