रायपुर
22 जनवरी को प्रदेश में विशेष सार्वजनिक अवकाश घोषित हो
18-Jan-2024 7:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 जनवरी। प्रदेश में शासकीय कर्मचारियों के बीच में भ्रम व भेदभाव प्रगट हो रहा है। क्योंकि 22 जनवरी को देश के स्वाभिमान व गरिमा पूर्ण रामलाल प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन अयोध्या में हो रहा है। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने 22 जनवरी को शासकीय शालाओं में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मांग किया कि प्रदेश के मंत्रालय, संचनालय तथा मैदानी इलाके के शासकीय कार्यालय अर्ध शासकीय, स्वायत्तशासी एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाना चाहिए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे