रायपुर

आयुर्वेद एलुमनी स्वर्ण कुंभ 27 से
18-Jan-2024 7:23 PM
आयुर्वेद एलुमनी स्वर्ण कुंभ 27 से

रायपुर, 18 जनवरी। देश के 10 आयुर्वेद महाविद्यालयों में आयुर्वेद एलुमनी एसोसिएशन द्वारा 27, 28 जनवरी को पूर्व छात्रों का सम्मेलन स्वर्ण कुंभ का आयोजन किया गया है। इस सम्मेलन में संस्था पिछले 50 वर्षों के लगभग 500 से ज्यादा पूर्व छात्र शामिल होंगे।

सम्मेलन का शुभारंभ 27 किया जाएगा। इस अवसर पर  अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा डॉ. रमन सिंह, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री द्वय डॉ. प्रेमसाय सिंह एवं डॉ. शिवकुमार डहरिया और पूर्व सांसद डॉ. भूषण लाल जांगड़े होंगे। इस सम्मेलन कार्यक्रम में अंर्तराष्ट्रीय कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे का कविता पाठ होगा।

एलुमनी एसोसिएशन के संयोजक डॉ. जी.आर. चतुर्वेदी, डॉ. पतंजली दीवान ने बताया कि इस संस्था से उत्तीर्ण अनेक स्नातकों ने देश भर में आयुर्वेद चिकित्सा, शिक्षा, राजनीति, कला, साहित्य एवं प्रशासन के क्षेत्र में ख्याति अर्जित की है। सम्मेलन के दौरान संस्था के स्थापना के प्रारंभिक वर्षों के वरिष्ठतम् स्नातकों के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान छत्तीसगढ़ी व्यंजन तथा लोक परंपरा से एक बार फिर रूबरू कराने होंगे।

इस अवसर पर विगत 6 दशकों के दौरान महाविद्यालय में हुए अकादमिक तथा अधोसंरचनागत विकास तथा संबद्ध चिकित्सालय में उपलब्ध अद्यतन सुविधाओं की जानकारी प्रदर्शित करने हेतु एक ऑडियो विजुअल भी प्रसारित किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में आयोजन समिति के सदस्य डॉ. संजय शुक्ला, डॉ. हरीन्द्र मोहन शुक्ला, डॉ. शिवनारायण द्विवेदी एवं डॉ. राकेश मिश्रा उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट