रायपुर
सामूहिक अनाचार की जांच करेगी कांग्रेस की समिति
17-Jan-2024 6:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 जनवरी। बालोद जिले के गुंडरदेही थाना अंतर्गत युवती के साथ हुई सामूहिक अनाचार की घटना को गंभीरता से लेते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व मंत्री एवं विधायक अनिला भेडिया के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। जांच समिति में डौंडीलोहारा विधायक अनिला भेडिया संयोजक, बालोद विधायक संगीता सिन्हा, गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, डीसीसी महामंत्री धीरज उपाध्याय, गुंडरदेही ब्लॉक अध्यक्ष भोजराम साहू सदस्य है।
जांच समिति के सदस्यों से कहा गया है कि वे अविलंब प्रभावित गांव का दौरा कर पीडि़ता व परिजनों सहित स्थानीय ग्रामवासियों से भेंट, चर्चा कर घटना की वस्तुस्थिति से अवगत होकर अपना प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे