रायपुर
सहकारिता विभाग के अफसर अब आयुक्त कहलाएंगे
17-Jan-2024 6:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 जनवरी। राज्य शासन द्वारा सहकारिता विभाग के राजपत्रित अधिकारियों के पदनामों में संशोधन किया गया है। संशोधित पदनाम ‘आयुक्त’ का उपयोग केवल प्रशासनिक कार्यों के लिए किया जाएगा तथा सहकारिता अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यों के लिए ‘पंजीयक’ पदनाम का ही उपयोग किया जाएगा।
पंजीयक (भा.प्र.से) का संशोधित पदनाम आयुक्त (भा.प्र.से) सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं, अपर पंजीयक सहकारी संस्थाएं का संशोधित पदनाम अपर आयुक्त सहकारिता एवं अपर पंजीयक सहकारी संस्थाएं किया गया है। इसी प्रकार संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं, का संशोधित पदनाम संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे