रायपुर
घोषणा पत्र के लिए कांग्रेस का वेबसाइट लांच
17-Jan-2024 2:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 जनवरी। अप्रैल-मई में होने वाले संसदीय चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र की तैयारी तेज कर दी है। 15 सदसीय घोषणा पत्र समिति ने दो बैठकें कर अपनी योजना बना ली है। समिति के अध्यक्ष पी. चिदम्बरम, और संयोजक टीएस सिंहदेव ने आज दिल्ली में पत्रकारों से चर्चा में बताया कि पार्टी ने अपनी घोषणा पत्र के लिए आम जनता से सुझाव आमंत्रित करने का फैसला किया है। क्योंकि यह घोषणा पत्र आम जनता का ही होगा। समिति के अन्य सदस्य अपने-अपने राज्यों में लोगों से रूबरू मिलकर सुझाव ले रहे हैं। इनके अलावा पार्टी ने आज से वेबसाइट और ई-मेल पर भी सुझाव लेने का अभियान शुरू किया है। जनसामान्य आवाजभारत की. इन पर जाकर अपने सुझाव अपलोड कर सकते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे