रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 जनवरी। पुलिस की गाँजा तस्करी पर बड़ी कार्यवाही करते हुए उत्तर प्रदेश के 02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों सहित 3 को गिरफ्तार किया है ।पूछताछ में इन लोगों ने अपना नाम मोनिश कुरैशी, साहिल खान एवं भोजराम साहू होना बताया।इनसे 2 क्विंटल से अधिक मात्रा में गांजा जप्त किया गया है। ये तेलघानी नाका चौक से फाफाडीह होकर बिलासपुर जाने निकले थे। इन्हें फाफाडीह चौक के पास मालवाहक टाटा-एस में गांजा लाते हुए पकड़ा गया। यह गांजा बोरियों में कार्टून के अंदर हेलमेट के बीच छिपाकर ओड़ीसा कोरापुट से उत्तर प्रदेश जा रहे थे ।
पुलिस ने गांजा समेत टाटा एस वाहन क्रमांक सी जी/04/एन एल/2559 एवं 88 हेलमेट को भी जब्त किया है । पुलिस ने इनकी कुल कीमत है 27.,50 लाख रूपए आंका है।आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध दर्ज किया है।
गिरफ्तार आरोपी: मोनिश कुरैशी पिता चांद कुरैशी उम्र 24 साल निवासी पीचोकड़ा थाना बिनाली जिला बागपथ उत्तर प्रदेश। साहिल खान पिता ईफ्तखार उम्र 20 साल निवासी बडौद थाना बडौद उत्तर प्रदेश।भोजराम साहू उर्फ भोलू पिता नेहरूराम साहू उम्र 23 साल निवासी अम्लेश्वर थाना अम्लेश्वर जिला दुर्ग।