रायपुर
अब बाइकर्स को पकड़ नहीं पाएगी पुलिस, क्योंकि...
16-Jan-2024 8:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 जनवरी। नवा रायपुर की लंबी और सूनी सडक़ों पर युवाओं की स्टंटबाजी नहीं रूक रही। बाइकर्स सडक़ों में बैखौफ होकर स्टंटबाजी के वीडियो बना रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि बेधडक़ इन वीडियो को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहे युवकों ने जमकर उत्पात मचाया और उसका वीडियो बनाया। यह पूरा मामला राखी थाना क्षेत्र का है।
बाइकर्स सडक़ पर लहराते हुए बाइक चला रहे थे। फिर बीच सडक़ में बाइक से धुंआ निकालने का वीडियो बनाया। उन्होंने इन वीडियो को अपने इंस्टाग्राम में पोस्ट किया, जिसके बाद पूरा मामला सामने आया। लेकिन उन्होंने इतनी चतुराई से वीडियो शूट किया है कि उसमें बाइक का नंबर नजर नही आ रहा। वैस बताया जा रहा है कि पुलिस की पकड़ में आने से बचने के लिए युवा बाइक नंबर प्लेट निकालकर स्टंट करते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे