रायपुर

देवेंद्र नगर कॉलेज में आर्ट एंड क्राफ्ट वर्कशॉप
16-Jan-2024 8:27 PM
 देवेंद्र नगर कॉलेज में आर्ट एंड क्राफ्ट वर्कशॉप

रायपुर, 16 जनवरी। श्री गोबिंदराम शदाणी शासकीय कला एवम वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर रायपुर के गृहविज्ञान विभाग द्वारा आर्ट एंड क्राफ्ट वर्कशॉप का आयोजन किया गया है ।

प्राचार्य डॉ अमिताभ बैनर्जी के निर्देशन एवम प्रभारी प्राचार्य श्रीमती उषा अग्रवाल तथा विभागाध्यक्ष डॉ संध्या वर्मा के सहयोग से डॉ वर्षा वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस वर्कशॉप में एक निजी कंपनी द्वारा  प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह वर्कशॉप पूर्णत: निशुल्क है। इसमें छात्राओं के अलावा टीचर्स भी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। डॉ. प्रभा वर्मा, डॉ. कल्पना झा, डॉ. लक्ष्मी देवनानी का सहयोग सराहनीय है।

इस वर्कशॉप के दौरान डॉ प्रीति पांडे, डॉ मीना पाठक, डॉ सुषमा तिवारी , डॉ अंजना पुरोहित, डॉ. मनीषा गर्ग विशेष रूप से उपस्थित थीं। इसे स्वरोजगार हेतु प्रेरित करने के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार की कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन गृह विज्ञान की सहायक प्राध्यापिका डॉक्टर वर्षा वर्मा के निर्देशन में किया गया।


अन्य पोस्ट