रायपुर

आप के तीन नेताओं ने पद छोड़े
16-Jan-2024 2:43 PM
आप के तीन नेताओं ने पद छोड़े

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 जनवरी।
आप के तीन बड़े नेताओं ने पार्टी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इनमें प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, अकलतरा से चुनाव लड़ चुके, और उपाध्यक्ष आनंद मिरी और सक्ती से प्रत्याशी रहे, प्रदेश सचिव विशाल केलकर शामिल हैं। हुपेंडी 5 वर्षों से अधिक समय से प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। दो बार भानुप्रतापपुर से चुनाव लडक़र तीसरे स्थान पर रहे हैं दोपहर प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम आदिवासी, और ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं। और अंतिम छोर के लोगों की समस्याओं के लिए संघर्षरत हैं। जो सोंचकर राजनीति में आए थे, वो पूरा नहीं हुआ। हुपेंडी ने कहा आज प्रदेश अध्यक्ष पद से मुक्त हो रहे हैं, लेकिन आम आदमी, और आदिवासी, दलितों की सेवा में लगा रहूंगा। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से कहा कि वे मजबूत लोगों को अवसर दें। इस बीच खबर है कि आप छोडऩे के बाद इनके किसी राष्ट्रीय दल को ज्वाइन करने की भी खबर है। उनके भाजपा प्रवेश की चर्चा है। हालांकि इन्होंने बीते कई वर्ष से भाजपा, कांग्रेस और उनके नेताओं को कोसते रहे हैं ।

दूसरी ओर, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय झा ने कहा है कि जिस पथ पर हम चले हैं वह कांटों से भरा हुआ है, इस सफऱ में बहुत सारे लोग साथ चलते हैं।कुछ लोग मंजि़ल तक साथ चलते हैं और कुछ लोग पीछे छूट जाते हैं।आम आदमी पार्टी का देशभर में परिवार तेज़ी के साथ बढ़ रहा है। बहुत सारे लोग पार्टी में आते हैं, बहुत सारे लोग पार्टी छोडक़र जाते हैं, यह आना और जाना लगा रहता है।आज सवाल यह नहीं है कि कौन पार्टी में आया और कौन पार्टी छोडक़र गया। आज सवाल ये है की हमें देश को बचाना है। हमें मोदी सरकार की तानाशाही के साथ मिलकर खड़ा होना है।जो अन्याय देश के साथ हो रहा है उस अन्याय के ख़िलाफ़ हम सबको मिलकर लडऩा है। 


अन्य पोस्ट