रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 जनवरी। शहर के थाना इलाकों में पुरानी रंजिश उधार पैसों की मांग और जबरन मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
खम्हारडीह के राजीव नगर में सोमवार देर शाम दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। विवाद होता देख झगड़ा शांत करने आए आए यशु नायक को आलम, नरेंद्र, संतोष और मंगल भारती ने जान से मारने की धमकी देकर लात घुसे से मारपीट की। इसकी रिपोर्ट यशु ने खम्हारडी थाना में दर्ज कराई है। इधर रविंद्र कुमार वैष्णव ने इंदर बघेल के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रविंद्र वैष्णव ने पुलिस को बताया कि इंदर बघेल के साथ उसका पुराना विवाद था। जिसके चलते इंदर उसके घर के पास आकर आए दिन गाली गलौज करता था। सोमवार को भी इंदर घर के पास आकर गाली गलौज करने लगा। जिसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। कल रात भाठागांव में पुरानी बात पर मारपीट होगई। डोमिनोज पिज्जा स्टोर के पास अब्दुल और यश मेश्राम का आमना सामना हो गया। यश ने पुरानी बात को लेकर अब्दुल सहनवाज के साथ मारपीट की किसी धारदार चीज से अब्दुल के जांघ पर मारकर चोट पहुचाया।
उरला के प्रगति नगर में भी ऐसी ही घटना सामने आई है। जहां ग्राम अछोली के रहने वाले दुर्गेश सिंह के साथ उधार पैसों की लेनदेन को लेकर मारपीट हुई।
ईरानी डेरा के आसपास बदमाशों का आतंक
सिविल लाईन इलाके में ईरानी डेरा के आसपास रात होते ही बदमाशों को आतंक देखा जा सकता है। बदमाश गिरोह रास्ते से आने जाने वाले लोगों से आए दिन लूट, मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी ही घटना सोमवार रात को हो गई। देवेंद्र नगर नई जमीन वृंदावन कालोनी निवासी देवेंद्र सिंह परिहार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सोमवार देर रात अपने कार से घर जा रहा था। इसी दौरान ईरानी डेरा ओव्हर बृज के पास तीन-चार बदमाश बीच सडक़ खड़े होकर लूट के इरादे से रास्ता रोक लिया। और कार के पास आकर जबरन गाली गलौज करने लगे। देवेंद्र परिहार के विरोध करने पर मारपीट कर कार के शीशे को पत्थर से मार कर तोड़ा। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ 294, 506, 323, 427, 34 का अपराध दर्ज किया है। खरोरा के ग्राम भरवाडीह खुर्द में कल रात मेले की भीड़ में धक्का लगने की बात को ले कर मारपीट हो गई। मेले से वापस आ रहे मनोज कुमार निषाद के साथ विक्की वर्मा, सुरेश, सुभाष ने मारपीट की। मंदिर हसौद के ग्राम चंदखुरी के पास रास्ते से जाने हुए जितेश्वरी साहू के पति को वहीं गांव के ही रहने वाले विवेक चंद्राकर ने उसका रास्ता रोकर कर जबरन मारपीट की।
राजेश्वरी साहू ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ बाजार से घर लौट रही थी। इसी दौरान चंदखुरी पुलिया के पास विवेक चंद्राकर बैठा हुआ था। जहां शत्रुहन को आता देख उसका रास्ता रोककर जबरन गाली गलौज करने लगा। और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर अपने पास रखे चाकू से शत्रुहन को मारकर घायल कर वहां से फरार हो गया। घायल को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने विवेक चंद्राकर के खिलाफ 294,506 बी, 323 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।