रायपुर
कल शाम 1 लाख लोगों को पानी नहीं
16-Jan-2024 2:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 16 जनवरी। नगर निगम रायपुर के कार्यपालन अभियंता फिल्टर प्लांट ने बताया कि परसों 17जनवरी की शाम नौ पानी टंकियों से जलापूर्ति नहीं होगी। निगम मोवा सड्डू की ओर जाने वाली 700 एमएम व्यास की राईजिंग मेन तेलीबांधा चौक टनल क्रासिंग के अंदर लीकेज मरम्मत का कार्य 17 जनवरी बुधवार को करने जा रहा है। इस कार्य में लगभग 12 घंटे का समय संभावित है। इस कारण अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, कचना, आमासिवनी एवं जोरा जलागारों से 17 जनवरी को सुबह जलप्रदाय होने के पश्चात् शाम को जलप्रदाय नहीं होगा। 18 जनवरी को सुबह जलप्रदाय आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा। शहर में स्थित अन्य जलागारो एवं पावर पंपो से जलप्रदाय यथावत रहेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे