रायपुर

किड्स फैशन शो के जरिए अधिक मुनाफे के झांसे में आई मां ने 17लाख गवाएं
16-Jan-2024 2:38 PM
किड्स फैशन शो के जरिए अधिक मुनाफे के झांसे में आई मां ने 17लाख गवाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 जनवरी। 
किड्स फैशन शो के जरिए अधिक मुनाफे के झांसे में आई मां ने 17लाख रूपए गवाएं। पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से पड़ताल कर रही है।

खम्हारडीह पुलिस के मुताबिक 7047388183 नंबर के फोन धारक ने दो माह पूर्व अपने फेसबुक पर बच्चों के फैशन शो का विग्यापन दिया था।इसे आस्था ग्रीन्स अपार्टमेंट शंकर नगर निवासी पूजा पंजवानी (34) ने  17 नवंबर की आधी रात देखा । इंडियन किड्स मॉडल नाम के इस फैशन शो के लिए पूजा ने अपने बेटे कि भी रेजिस्ट्रेशन कराया। इसके बाद उस अग्यात ने पूजा को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम में जोड़ा। 

इसके बाद उसने पूजा के बेटे कि आईडी बनवाया। और कहा अब आपको ज्यादा मुनाफा होगा। और 17-22 नवंबर के बीच उसने अपने बताए यूपीआई लिंक पर उन पांच दिनों में 17.25 लाख रूपए डिपाजिट करा धोखाधड़ी की। पुलिस ने पूजा की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 420 का मामला दर्ज किया। 
 


अन्य पोस्ट