रायपुर
रायपुर, 15 जनवरी। पुरानी बस्ती खो-खो पारा स्थित ठाकुर पारा चौक में एक गौ माता की मकर संक्राति के दिन मौत हो गई। वह ठंड से कांप रही थी। पशु चिकित्सा विभाग के एंबुलेंस को फोन लगाने पर कोई मदद नहीं मिली। जबकि राजधानी में पशुधन कि मदद के लिए चार एंबुलेंस है। उसे चारों ब्लॉक में वितरित कर दिया गया है।
इनकी मदद न मिलने पर मोहल्लेवासी नवयुवकों ने ऑटो में पंडरी स्थित राज्य पशुधन चिकित्सालय पहुंचाया। वहां जाने पर चिकित्सालय में ताला बंद होने, कोई डॉक्टर चपरासी कंपाउंड न होने से गौ माता मकर संक्रांति के दिन जिला चिकित्सालय दरवाजे पर अपने प्राण त्याग दिए।
नवयुवकों ने दरवाजा खुलवाने के लिए 112 को भी कॉल किया। 112 के आने सायरन बजाने के बाद भी चिकित्सालय नहीं खुला। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने कहा है कि रायपुर राजधानी में खुले में पड़े पशुधन का कोई माईबाप नहीं है। सरकार भी इस ओर गंभीर नहीं है। जो नागरिक सेवाभाव से परिश्रम करते हैं, उन्हें भी विभाग का सहयोग प्राप्त नहीं होता। रात्रि 1 बजे तमाम प्रयास के बाद चिकित्सालय के खिडक़ी दरवाजा मुख्य द्वार नहीं खोला गया। यह जांच का विषय है कि वहां कोई ड्यूटी में था या नहीं और था तो दरवाजे क्यों नहीं खोले गए।
इसके साक्षी 112 के पुलिस स्टाफ भी हैं। चिकित्सालय से बीमार गौ माता को देखकर कुत्ते भोंकने और रोने लगे लेकिन इंसान बाहर नहीं निकले। इसके कारण मकर संक्रांति जैसे पुण्य पर्व पर एक गौ माता चिकित्सा सुविधा न मिलने व पशुधन विभाग के लापरवाही के कारण अपने प्राण त्याग दिए। इस गौ माता को ऑटो में चिकित्सालय तक ले जाने के लिए मोहल्ले वासी करण सुन्ना सेवक टीम के विनल जुडय़ानी, परिणव झा, गुरमुख जुडयानी, विप्लव झा, मोहित धिरवानी, रविशंकर झा, ज्ञान धिरवानी आदि सभी मोहल्लेवासी पुरानी बस्ती ठाकुर पारा रायपुर तथा करण सुन्ना सेवक टीम संरक्षक महेंद्र सिंह ठाकुर, संतोष नायक, आदि ने देर रात तक अत्यधिक परिश्रम किया।