रायपुर
निगम आयुक्त का शहर भ्रमण, देखी गंदगी दिए निर्देश
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 जनवरी। निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने पंडरी कपड़ा बाजार की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। स्थल पर टूटे हुए डस्टबिन को तत्काल बदलवाने एजेंसी को निर्देशित किया, ताकि सबसे बड़े कपड़ा बाजार में कचरा डालने नागरिकों को कोई असुविधा ना होने पाये। आयुक्त ने राजातालाब पार के निरीक्षण में तालाब पार के पेवर को शीघ्र सुधारने के निर्देश अधिकारियों को दिये। आयुक्त ने महालक्ष्मी कपड़ा बाजार के समीप की सडक़ का निरीक्षण कर रोड को सुधारवाने के निर्देश दिए । आयुक्त ने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीओओ उज्जवल पोरवाल, अधीक्षण अभियन्ता बी. आर. अग्रवाल, जोन 3 जोन कमिश्नर विमल शर्मा की उपस्थिति में न्यू शान्तिनगर में सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया।
उन्होंने सभी 10 जोनों के वार्डों में सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों की सफाई व्यवस्था बनाये रखने कहा। उन्होंने अपर आयुक्त गणों, जोन कमिश्नरों को तालाबों, मार्गो, नालों, नालियों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त बनाये रखने के निर्देश दिए ।. साथ ही जनहितकारी योजना बापू की कुटिया के सभी स्थानों को सार्वजनिक जनउपयोग के लिए सुविधाजनक बनाने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए । वार्ड 58 में बापू की कुटिया के मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया गया. कटोरा तालाब में स्मार्ट टायलेट की व्यवस्था देखी गयी।चंगोराभाठा, बैजनाथपारा में विशेष सफाई अभियान का निरीक्षण किया। जोन 5, 9 में हांडी तालाब ,शीतला तालाब के समीप सामुदायिक शौचालय की सफाई व्यवस्था में आवश्यक सुधार के सम्बन्ध में निर्देश सम्बंधितों को दिये गये।