रायपुर
जवाहर अजजा विद्यार्थी उत्कर्ष योजना में प्रवेश परीक्षा 7 मार्च को
15-Jan-2024 4:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 15 जनवरी। जवाहर आदिम जाति और अनुसूचित जाति आदिवासी विकास विभाग द्वारा विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 7 मार्च को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने विद्यार्थी का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना, राज्य से मान्य अनु.जाति/अनु.जनजाति वर्ग का होना एवं विद्यार्थी के पास सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी स्थाई जाति प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। साथ ही विद्यार्थी छत्तीसगढ़ में संचालित किसी मान्यता प्राप्त शाला में कक्षा 5वीं मे नियमित अध्ययनरत हो तथा कक्षा चौथी की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक या समकक्ष ग्रेड प्राप्त किया हो। विद्यार्थी के पालक की वार्षिक आय 2 लाख 50 हज़ार रुपये से अधिक न हो जिसका निर्धारित प्रपत्र में पालक द्वारा स्वघोषणा पत्र होना चाहिए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे