रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 जनवरी। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने सोमवार को कहा कि भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी कार्य योजना बनाई हैै। इसी परिप्रेक्ष्य में भाजयुमो द्वारा नव मतदाता सम्मेलन किया जा रहा है।
इस अभियान से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 जनवरी 2024 को पूरे देशभर के 5000 एवं छत्तीसगढ़ के 176 स्थानों के नव मतदाताओं से लाइव कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़ेंगे। इसमें 3 लाख से ज्यादा नवयुवकों से प्रधानमंत्री इसके लिए एप के माध्यम से 100 दिन का चैलेंज कार्यक्रम रखा जा रहा है। इससे नमो एप से जुडक़र जो युवा उस चैलेंज को पूरा करते हुए शीर्ष पर रहेंगे, उन्हें प्रधानमंत्री श्री मोदी से मिलने का अवसर मिलेगा।
मोर्चा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति के तहत कार्ययोजना बनाई है। इसमें मंडल सशक्तीकरण अभियान, नव मतदाता सम्मेलन, प्रदेश प्रोफेशनल युवा सम्मेलन, प्रदेश क्रीड़ा संगोष्ठी आदि विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से जनता तक पहुँचने का लक्ष्य है। 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 11 सीट जीतेंगे और केंद्र में पुन: श्री मोदी प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे।