रायपुर

प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ ने की विधायक से सौजन्य भेंट
15-Jan-2024 3:10 PM
प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ  ने की   विधायक से सौजन्य भेंट

अभनपुर,15 जनवरी।  प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष नारायण सोनी के नेतृत्व में विधायक इंद्र कुमार साहू से सौजन्य भेंट कर जीत की बधाई दी।  1998-99 से नियुक्त शिक्षक एल.बी संवर्ग ने नियुक्ति तिथि से पेंशन देने का मांग पत्र विधायक इंद्र कुमार साहू को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष शेखर चंद्र ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष अभनपुर भूपेश साहू, रमाकांत साहू एवं राजेंद्र कोसरे, शामिल थे।


अन्य पोस्ट