रायपुर

दो दिन बाद बारिश के आसार
15-Jan-2024 2:25 PM
दो दिन बाद बारिश के आसार

रायपुर, 15 जनवरी। छत्तीसगढ़ के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बुधवार, गुरूवार को  जनवरी को कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तर से आ रही हवाओं के कारण सरगुजा संभाग के सभी जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। रविवार को बलरामपुर में सबसे कम 5.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 31 डिग्री दर्ज किया।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक सोमवार को मौसम में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। रायपुर में न्यूनतम पारा 17.1 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा था। दुर्ग जिले में फिर से गर्मी की तरह मौसम होने लगा है। रात में हल्की ठंड सिर्फ घर के बाहर तक महसूस हो रही है।मौसम विभाग के मुताबिक अभी मौसम इसी तरह रहने के आसार हैं।


अन्य पोस्ट