रायपुर
महिनेभर बाद भी पूर्व मंत्रियों ने बंगला खाली नहीं किया
15-Jan-2024 2:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 15 जनवरी। एक माह बाद भी पूर्व मंत्री अनिला भेडिय़ा द्वारा आधा अधूरा खाली करने के बीच वन मंत्री केदार कश्यप ने आज बंगले के कार्यालयीन हिस्से में कामकाज शुरू किया। उन्होंने कटाक्ष किया कि सरकारी आदेश के बाद भी पूर्व मंत्री बंगला खाली करने तैयार नहीं है। इतना ही नहीं, कोई पूर्व मंत्री अपना बंगला जलाकर जा रहा है, तो कोई बंगले के टाइल्स और अन्य सामान उखाड़ ले जा रहे हैं। यहां बता दें कि पिछले दिनों जेल रोड स्थित बंगला सतनाम भवन खाली करने के दौरान पूर्व मंत्री रुद्र गुरु की मौजूदगी में ही अकस्मात आगजनी हो गई थी। इसमें बड़ी संख्या में दस्तावेज जल गए थे। वहीं शिव डहरिया के बंगले से एलईडी टीवी, एसी, और मॉड्यूलर किचन उखाड़ ले जाने का आरोप लगाया गया था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे