रायपुर
दोपहर तक नहीं आया सुबह का विमान, यात्री परेशान
14-Jan-2024 7:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 14 जनवरी। इंडिगो की सुबह नौ बजे दिल्ली से रायपुर आने वाला विमान दोपहर 1 बजे तक नहीं पहुंचा ।इससे दिल्ली जाने वाले यात्री परेशान हाल रहे?। विमान की रायपुर लैंडिंंग को लेकर एयरलाइंस का स्टॉफ भी सही जानकारी नहीं दे रहा है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में घने कोहरे की वजह से पालम से देश भर की उड़ाने प्रभावित है। उनमें यह उड़ान भी है। एक यात्री ने बताया कि डॉक्टर से अपॉइंटमेंट था। लेकिन अब फ्लाइट के लेट होने की वजह से वे भी डॉक्टर से नहीं मिल पाएंगे। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट के डिस्प्ले में विमान के आने का समय 1.30 बताया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर मोबाइल एप में विमान आने का समय 2.15 बता रहा है. यात्री पशोपेश में हैं कि किस समय को सही माने?
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे