रायपुर

कालीबाड़ी, रेलवे स्टेशन के पास नशीले टेबलेट सिरप के साथ 5 गिरफ्तार
14-Jan-2024 7:25 PM
कालीबाड़ी, रेलवे स्टेशन के पास नशीले टेबलेट सिरप के साथ 5 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 जनवरी।
गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन चौक गेट नम्बर-02 के पास अलग-अलग बाइक  में सवार तीन-चार लडके  को चिन्हित कर  पकड़ा । पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम मोह. साजिद खान, मोह. वसीम मेमन, साजिद रजा एवं अभिजीत वाजपेयी निवासी बताया। उनके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर उनके पास कोडिलेक्स टी सिरप नामक प्रतिबंधित नशीली सिरप मिला। चारो को गिरफ्तार कर उनसे  114 शीशी  कोडिलेक्स टी सिरप, बिक्री रकम 21660/- रूपए 9 मोबाईल फोन तथा 3 बाइक  कुल कीमत 2,07,270/- रूपये जप्त कर  धारा 21, 22 नारकोटिक्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया। 


अन्य पोस्ट