रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 जनवरी। विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय के 2023 मे जोनल एवं ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी स्तर पर विभिन्न खेलों में प्रतिनिधित्व कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 60 खिलाडिय़ों को च्च्खेल-पदकज्ज् और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
सम्मानित करते हुए प्राचार्य डॉ. मेघेश तिवारी ने कहा कि हर वर्ष ऐसे विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने के लिए और अन्य विद्यार्थियों में खेल के प्रति रुचि जागृत करने के लिए विप्र कॉलेज खिलाड़ी सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित करती है। प्रमुख रूप से इसमें स्वाति साहू ने कायाकिंग खेल में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी लेवल पर खेलते हुए पंजाब यूनिवर्सिटी में सिल्वर एवं ब्रांस मेडल प्राप्त किया । रमा सोनकर ने भी कायाकिंग खेल में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में ब्रांस मेडल प्राप्त किया।
वासु गुप्ता ने टेनिस में इस ईस्ट जोन स्तर पर खेलते हुए ब्रांस मेडल प्राप्त किया। हैंडबॉल में ईस्ट जोन स्तर पर गौरव साहू ,धर्मेंद्र पटेल और गौरव कटवार ने ब्रांस मेडल प्राप्त किया। योगिता राय ने इस ईस्ट जोन स्तर पर खेलते हुए 200 मी दौड़ और रिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्वालीफाई करते हुए ऑल इंडिया लेवल पर यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व किया ।इसी प्रकार अन्य खिलाडिय़ों ने वॉलीबॉल, कबड्डी ,सॉफ्टबॉल, स्विमिंग, रेसलिंग एथलीट्स ,बाल बैडमिंटन ,हॉकी, फुटबॉल ,क्रिकेट और हैंडबॉल जैसे गेम में लगभग 40 खिलाडिय़ों ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी एवं शेष ने ईस्ट जोन स्तर पर प्रतिनिधित्व किया है।