रायपुर

सशिमं में विवेकानंद जयंती मनी
13-Jan-2024 8:55 PM
सशिमं में विवेकानंद जयंती मनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 13 जनवरी।
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अभनपुर में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद जयंती का कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा तृतीय से एकादश तक के भैया बहनों द्वारा नगर भ्रमण किया गया जिसमें भैया बहन विभिन्न वेशभूषा में जैसे स्वामी विवेकानंद भगिनी निवेदिता, भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई और राम लक्ष्मण, सीता, हनुमान जी की वेश में स्लोगन बोलते हुए संचालन की शोभा बढ़ा रहे थे। 

इस दौरान ज्ञान भारती शिक्षण समिति के व्यवस्थापक प्रदीप शर्मा और सह व्यवस्थापक  सुधीर लेकुर वाले उपस्थित रहे। नगर भ्रमण के पश्चात विद्यालय में सभा आयोजित किया गया जिसमें भैया बहनों द्वारा स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय प्रेरक प्रसंग, कविता एवं वेद किरण देशमुख दीदी द्वारा विवेकानंद जी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया, साथ ही मंजू चंद्राकर दीदी द्वारा अंग्रेजी भाषा में विवेकानंद जी के बारे में जानकारी दी गई। इसके पश्चात शिशु नगरी का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। 

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंद्राणी सिंहा, विशेष अतिथि मोनिका साहू, श्रद्धा शुक्ला एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य  रुपचंद साहू  के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम मेंशैक्षणिक व्यवस्थाओं की प्रदर्शनी, हमारे सहयोगी एवं हाट बाजार की प्रदर्शनी लगाई गई। तत्पश्चात भैया बहनों का रंगमंचीय कार्यक्रम और माताओ के लिए खेलकूद का कार्यक्रम रखा गया था। 

इस कार्यक्रम में सभी ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिए, शिशु नगरी क्या है, यह क्यों किया जाता है इसकी जानकारी शिशु वाटिका प्रमुख  माधुरी प्रजापति दीदी के द्वारा दिया गया, इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी भैया बहनों को अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का आभार विद्यालय के प्राचार्य जी द्वारा किया गया। समस्त आचार्यगणों का सहयोग सराहनीय रहा।


अन्य पोस्ट