रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 जनवरी। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह दो दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शनिवार को राज्य अतिथि गृह पहुना में केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने सौजन्य मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने मंत्री गिरिराज सिंह का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य की भौगोलिक, सांस्कृतिक विशेषताओं, विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में संक्षिप्त चर्चा की, इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक ईश्वर साहू और विधायक सुशांत शुक्ला भी उपस्थित थे।
इससे पहले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने माना विमानतल पर उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नया रायपुर सर्किट हाउस में पंचायत विभाग के अधिकारियों की बैठक लेंगे। उसके बाद वे कोरबा जाएंगे। जहां वे कल जिलाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे ।