रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 जनवरी। अर्पिता चिल्ड्रेन पब्लिक हाई स्कूल न्यू राजेंद्र नगर उरला में शुक्रवार को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरूवात सरस्वती वंदन के साथ की गई। इस अवसर पर बिरगांव महापौर नंदलाल देवांगन, कृपाराम निषाद, रविंद्र सिंह एवम प्राचार्या उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा स्वर्णिम भारत उभरता प्रदेश थीम पर नृत्य के माध्यम से देश की विविध संस्कृति नृत्य नाटिका में भारतीय संस्कृति के साथ युद्ध और शांति तथा जी-20 हसदेव जंगल को बचाने के लिए नाटक के माध्यम से इशा वैशाली एवं उनके साथियों ने कटा जा ही कारे कटा जा का उसके बाद मेरी झोपड़ी के भाग जाग जाएंगे राम आएंगे, शिव तांडव छोटे बच्चों ने स्कूल चले हम ,जिंदगी एक सफर है सुहाना नन्हे बच्चों के थिरकते कदम से दर्शकों को भाव विभोर हो गए। प्रिंस पाल एवं उनके साथी जब आज की परिवेश नाटक पर प्रस्तुति दी। इस मौके पर विद्यालय की उप प्राचार्या सुश्री पिंकी साहू, राधा देवी ,नागेश्वरी देवांगन ,सुश्री आरती यादव टोनेश्वरी डडसेना ,लक्ष्नी बन्दे, रश्मि मनहर , राधिका नवरत्न, बीना साहू, बृंदा चंद्रा ,आकांक्षा यादव ,पूजा साहू , मंजू साहू एवं विद्यालय के सभी बच्चे सभी कर्मचारी उपस्थित थे। इसकी जानकारी विद्यालय प्रबंधक डॉ अमित कुमार श्रीवास्तव ने दी।