रायपुर

विधायक का स्वागत और अभिनंदन समारोह
13-Jan-2024 3:23 PM
विधायक का स्वागत और अभिनंदन समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर,13 जनवरी। ब्लॉक ऑफिस में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के तत्वावधान में क्षेत्र के विधायक इंद्र कुमार साहू के सम्मान में आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के विधायक इंद्र कुमार साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।

क्षेत्रीय विधायक ने कहा- सबके आशीर्वाद से लोकतंत्र में सरपंच का नेतृत्व करने वाले व्यक्ति को आज विधायक बनाया है, इसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। जब मैं चुनाव के समय प्रत्येक गांव में आशीर्वाद मांगने गया तो मुझे पता चला कि वास्तव में हमारे ग्रामीण इलाका बहुत पिछड़ा हुआ है। आज गांव की गली में गंदा पानी बह रहा है गांव में नालियां नहीं है। तब  मेरे मन में एक कल्पना आई, गांव को कैसे मॉडल के रूप में देखा जाए।

विधायक ने कहा कि हमर गांव हमर योजना के तहत प्रत्येक गांव में बैठक ली जाएगी और कार्य योजना तैयार किया जाएगा कौन-कौन सा काम करना है इसके लिए और उस विषय पर प्राथमिकता से काम करेंगे और गांव का विकास होगा। विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा सतनामी बाहुल्य क्षेत्र गांव में सरकार द्वारा एक करोड़ की कार्य योजना बनाई गई है  जिसका प्रथम किस्त 40 लाख रुपया 26 पंचायत को आंबाडित कर चुके हैं।

 विकसित भारत संकल्प यात्रा में मंचसंचालक के रूप में कार्य करने पर शिक्षक हेमन्त कुमार साहू शास.कन्या उ.मा.विद्यालय अभनपुर  ,शिक्षक बसंत दीवान शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चेरिया,पीओ दयानंद देवांगन, दिनेश बिसेन उप अभियन्ता,प्रवीण सिन्हा उप अभियन्ता को प्रमाण पत्र देकर विधायक द्वारा सम्मान किया गया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष कुंदन बघेल, उपाध्यक्ष किशन शर्मा, पूर्व सोसाइटी अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, अनिल अग्रवाल, भरत बैस , सूरज साहू ,जनपद अध्यक्ष देव नंदिनी साहू, उपाध्यक्ष राजू बारले, खेमराज कोसले ,,  प्रवीण बजाज, पार्षद राजा राय,  शिवनारायण  बघेल,  सरपंच मुकेश ढीढी, राजेन्द्र एनेश्वरी, चंद्रशेखर शेखर, आदि  सरपंच साथ हि अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट