रायपुर

दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी
13-Jan-2024 3:15 PM
दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी

रायपुर, 13 जनवरी अयोध्या धाम जंक्शन – अयोध्या केंट व सलारपुर स्टेशनों के मध्य इंफ्राटक्चर का कार्य किया जाना है।  इसके फलस्वरूप गाड़ी संख्या 18205/18206 दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी ।  18 जनवरी को 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया प्रयागराज-जंघई-वाराणसी-वाराणसी सिटी मार्ग होकर नौतनवा जाएगी।
20 जनवरी को 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया वाराणसी सिटी-वाराणसी-जंघई-प्रयागराज मार्ग होकर दुर्ग आएगी ।

 


अन्य पोस्ट