रायपुर

जेंडर, चाइल्ड और युवा बजट पर रहेगा फोकस
12-Jan-2024 8:21 PM
जेंडर, चाइल्ड और युवा बजट पर रहेगा फोकस

इनकी 30-100 फीसदी भागीदारी वाली योजनाएं मांगी वित्त ने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 जनवरी। वित्त विभाग ने अगले बजट के लिए विभागों से बच्चों, महिलाओं और युवाओं  सौ फीसदी भागीदारी वाली योजनाओं के प्रस्ताव मांगे हैं। इन्हें अगले सप्ताह होने वाली वित्त मंत्री की मंत्रिस्तरीय चर्चा मेंं अंतिम रूप दिया जाएगा।

उप सचिव रिषभ पाराशर ने सभी विभागों के  एसीएस,पीएस, सचिव, और विशेष सचिवों को इस संबंध में पत्र भेजकर परिणामी बजट, जेंडर बजट, चाइल्ड बजट , युवा बजट और कृषि बजट के लिए योजनाओं के प्रस्ताव मांगे हैं। यह सारे प्रस्ताव 17 जनवरी तक मांगा है ताकि उसके बाद वित्त मंत्री की मंत्री स्तरीय बैठक में अंतिम रूप दिया जा सके। जेंडर बजट में ऐसी योजनाओं की जानकारी देनी है जिसमें महिलाओं की 30-100 फीसदी भागीदारी हो। इसमें चुनावी संकल्प पत्र में घोषित महतारी वंदन के साथ रेडी टू ईट योजना को पुन: महिला स्वसहायता समूह को देने की हो सकती है।  वहीं चाइल्ड बजट में बाल विशिष्ट योजना और बाल समावेशी योजना के तहत नयी योजनाएं देनी होंगी। इसी तरह से युवा बजट में भी 50-100 प्रतिशत युवा भागीदारी योजना होंगी। विभागों को परिणामी बजट में वर्तमान में लागू योजना का नाम , उद्देश्य और उसके परिणाम के साथ वर्ष 24-25 के लिए  प्रावधान की भी जानकारी देनी होगी।


अन्य पोस्ट