रायपुर
223 पौवा शराब के साथ सात कोचिए गिरफ्तार
12-Jan-2024 8:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 12 जनवरी। राजधानी पुलिस की टीम ने गुरूवार को अलग- अलग थाना इलाकों में कार्रवाई कर अवैध शराब की कालाबाजारी करने वाले महिला सहित 7 कोचिए को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 223 पौवा, 22 हजार के शराब को जब्त किया। पुलिस ने मुखबीर कि सूचना पर कार्रवाई कर विधानसभा के ग्राम आमासिवनी के पास से अवैध शराब बेचते हुसैन उईके को पकड़ 32 पौवा शराब जब्त किया ,कोतवाली नहरू नगर से राहुल सोनी के पास से 20 , सेजबहार इलाके से महिला के कब्जे से 33 पौवा , मंदिर हसौद पानी टंकी के पास से नारायण भारती, रूपेश गायकवाड़, को 77 पौवा शराब के साथ पकड़ा। अभनपुर इलाके से परमेश यादव के पास से 31 और नेवरा इलाके से दारा सिंह जोशी के कब्जे से 15 पौवा शराब को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट 31-ए, 32-बी का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे