रायपुर

सर्व हिंदू सनातन संगठन ने सीएम से 22 को अवकाश घोषित करने सौंपा ज्ञापन
12-Jan-2024 8:08 PM
सर्व हिंदू सनातन संगठन ने सीएम से 22 को अवकाश घोषित करने सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 जनवरी। सर्व हिंदू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर 22 जनवरी को प्रभु श्री राम मंदिर अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा पर छत्तीसगढ़ में सभी शासाकीय कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने चर्चा की । सर्व हिंदू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी ने धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ के स्कूल कॉलेजों में अवकाश की घोषणा पर बधाई दी एवं समस्त विभागों में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने अनुरोध किया। ज्ञापन सौंपने सर्व हिंदू सनातन संगठन के कार्यालय प्रभारी रवि गढ़पाले,सौरव मिश्रा, वैभव यादव उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट