रायपुर
सडक़ किनारे खड़ी ई रिक्शा चोरी
12-Jan-2024 4:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 12 जनवरी। राजेंद्रनगर इलाके में हिमालयन हाईटस् के सामने से एक ई रिक्शा आटो चोरी हो गई। अज्ञात चोर रिक्शा का लॉक खोल उसे चुरा ले गया। पुलिस के मुताबिक गोल चौक डीडी नगर निवासी कुलेश्वर वर्मा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कि वह ई रिक्शा चालक है। और मंगलवार को अपनी आटो रिक्शा में सवारी लेकर हिमालयन हाईट गया हुआ था। जहां पर वह सवारी उतार कर आटो सीजी 04 एनए 6079 को वहीं पास में खड़ी कर चला गया। कुछ देर बाद वापस आकर देखा तो आटो वहीं नहंी था। कोई अज्ञात चोर उसे चोरी कर ले गया। आसपास पूछताछ करने पर भी कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ 379 का अपराध दर्ज किया। वहंी आसपास लोगों से पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे