रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 जनवरी। बुलेट में मॉडिफाइड (पटाखे जैसी आवाज वाला) सायलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाना भारी पड़ा। मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लघंन करने पर आमानाका पुलिस के केस पर न्यायालय ने लगाया 12 हजार रु का जुर्माना लगाया है।
आमानाका पुलिस ने गुरूवार को मोटर सायकल से पेट्रोलिंग के दौरान इस बुलेट सवार को पकड़ा। मारुति एनक्लेव टाटीबंध आमानाका निवासी अभिजीत सिंह पिता राजेंद्र सिंह उम्र 18 वर्ष बुलेट में मोडिफाइड सायलेंसर लगाकर मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करते मिला। बुलेट जप्त कर मोटर व्हीकल एक्ट 39/192(1) ्र, 3/181 एवं 182 ्र(4) के तहत न्यायालय प्रस्तुत किया ।जहां न्यायालय ने 12000/रु की जुर्माना राशि से दण्डित किया । राजधानी के कई इलाकों खासकर आउटर में ऐसे मॉडिफाइड बुलेट फर्राटे भर रहे हैं। इनकी आवाज से परीक्षा की तैयारी में जुटे बच्चों और बिमार बुजुर्ग भी परेशान होते हैं । आमानाका पुलिस की यह अच्छी पहल है कि बाइक पेट्रोलिंग करते हुए ऐसे बाइक सवारों पर कार्रवाई की जा रही है। ऐसे ही अन्य थाना पुलिस भी कार्रवाई करे तो एक बड़े ध्वनि प्रदूषण से निजात मिलेगी।