रायपुर

पत्नी की गर्दन काटकर पति सरेंडर करने थाने पहुंचा
12-Jan-2024 4:26 PM
पत्नी की गर्दन काटकर  पति सरेंडर करने थाने पहुंचा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 जनवरी।
शहर के रामेश्वर नगर में पति ने पत्नी की गर्दन काटकर की हत्या कर दी। और उसके तुरंत बाद खुद थाने पहुंचकर पत्नी की हत्या की जानकारी दी। पति राधेश्याम वर्मा (33) ने अपनी पत्नी  काजल वर्मा (25)की गला काटकर हत्या की। अवैध संबंध के शक में  पति ने की पत्नी की हत्या। खमतराई  पुलिस  राधेश्याम को लेकर मौके पर पहुंच जांच कर रही है। साथ पीएम के लिए मेकाहारा भेज दिया है। मामले की काजल के परिजन नाथूराम वर्मा की रिपोर्ट पर खमतराई पुलिस ने धारा 302 के तहत दर्ज कर पुलिस ने राधेश्याम को गिरफ्तार किया है। राधेश्याम रात 8 बजे घर लौटा था उस वक्त उसकी पत्नी किसी से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान शकी राधेश्याम ने चाकू से गला रेत दिया। घाव इतना तेज था कि काजल की मौके पर ही मौत हो गई। 


अन्य पोस्ट