रायपुर

राज्य का पहला वाटर प्लस, सबसे स्वच्छ शहर का तमगा रायपुर के नाम
11-Jan-2024 6:38 PM
राज्य का पहला वाटर प्लस, सबसे स्वच्छ शहर का तमगा रायपुर के नाम

केन्द्रीय मंत्री पुरी से साव, ढेबर और मिश्रा ने प्राप्त किया पुरस्कार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 जनवरी। राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार में राज्य में सबसे स्वच्छ शहर  रायपुर रहा है. गारबेज फ्री सर्टिफिकेशन में 5 स्टार पाने वाले पूरे भारत के 10 शहरों में से एक  रायपुर बन गया है। छत्तीसगढ़ राज्य की पहली  वाटर प्लस सिटी बनने का गौरव रायपुर शहर ने अर्जित किया है। सम्पूर्ण भारत  के 1 लाख से ज्यादा जनसंख्या वाले 446 शहरों में रायपुर शहर को  12 वां रैंक मिला है, जबकि 10 लाख से ज्यादा जनसंख्या वाले शहरों में रायपुर शहर का पिछले वर्ष का 11 वां रैंक यथावत रहा है।केवल एक अंक से टॉप 10 से रायपुर शहर चुका है।

वर्ष 2023 की स्वच्छता सर्वेक्षण की रैकिंग में रायपुर शहर को प्राप्त कुल अंक  8540.20 प्राप्त हुए हैँ, जबकि 11 वीं रैकिंग प्राप्त करने वाले चंडीगढ़ शहर को कुल  8541.10 अंक प्राप्त हुए हैँ. आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय शहरी विकास मन्त्री  हरदीप सिंह पुरी से रायपुर शहर के वाटर प्लस सिटी एवं 5 स्टार रैकिंग  पुरस्कार प्रदेश के उप मुख्यमन्त्री नगरीय प्रशासन एवं विभाग  अरुण साव , महापौर  एजाज ढेबर,  आयुक्त  अबिनाश मिश्रा सहित अपर आयुक्त  अभिषेक अग्रवाल की उपस्थिति में प्राप्त किया। पुरी ने   शहर के समस्त निवासियों को हार्दिक बधाई दी है. यहाँ यह विशेष उल्लेखनीय है कि  राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण-23 में रायपुर शहर को 5 स्टार 1175 अंक, वाटर प्लस  1125 अंक, स्वच्छ सर्वेक्षण  6240.20 अंक इस प्रकार कुल  8540.20 अंक प्राप्त हुए हैँ।


अन्य पोस्ट