रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 जनवरी। पुलिस ने तेलीबांधा इलाके में लाभांडी वृद्धआश्रम के पास से लाखों की गांजा तस्कर एक महिला समेत 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो उसी इलाके के निवासी हैं।
मुखबिर की सूचना पर मौके पर जाकर इनको चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम शुभम साहू उर्फ चिंआ, दिलीप निषाद एवं शारदा बबलानी निवासी तेलीबांधा रायपुर का होना बताया। उनके पास रखे बोरी की तलाशी लेने पर गांजा मिला। कुल वजन 20किलो है।तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 2 लाख कीमत का गांजा जप्त कर धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध दर्ज किया ।
गिरफ्तार आरोपी- शुभम साहू उर्फ चिंआ (23) वर्ष निवासी लोधीपारा चौक इंडियन बैंक के पास थाना सिविल लाईन , दिलीप निषाद (32) निवासी ब्रम्हदेव नगर लाभाण्डी तेलीबांधा। शारदा बबलानी (27) वर्ष निवासी बीएसडीपी कालोनी ब्लॉक नंबर ए/30 सूरज नगर लाभाण्डी तेलीबांधा ।
12 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार
उरला इलाके के सिंघानिया चौक उरला में एक व्यक्ति एक सफेद रंग का प्लास्टिक की बोरी में शराब बिक्री करने के लिये ग्राहक की तलाश में है। इसकी पुष्टि के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस वालों ने व्यक्ति को चिन्हित कर पकड़ा । उससे शराब खरीदने आए लोग पुलिस को देख भाग गये। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम राजेश निषाद उम्र 48 गौरा गौरा अछोली उरला बताया। उसके पास रखे प्लास्टिक के बोरी का तलाशी में देशी मसाला शराब मिली। उसे गिरफ्तार कर 67 पौवा देशी मसाला शराब कुल 12.060 बल्क लीटर कीमत 7370/- रूपए जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज किया।