रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 जनवरी। स्वास्थ्य विभाग के संगठन सीडा के प्रतिनिधि मंडल ने कल मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर कांग्रेस शासन काल से लंबित मांगों पर चर्चा और मांग पत्र सौंपा। सीडा के अध्यक्ष डॉ. केशव साहू, सचिव डॉ.इकबाल हुसैन को मुताबिक मंत्री ने आश्वासन दिया कि हड़ताल अवधि का भुगतान भी जल्द होगा। संगठन ने बॉन्डेड डॉक्टर्स का वेतन एनएचएम के संविदा कर्मचारियों की तरह स्वीकृत करने का भी निवेदन किया। उन्हें बताया गया कि एनओसी और उच्च अध्ययन अवकाश रोककर पूर्ववर्ती सरकार ने राज्य के प्रत्येक जिले से कई नर्सेज/आर एच ओ डॉक्टर्स का कैरियर खत्म करने की कोशिश की थी। आपकी सरकार आने से पुन: समय बहुत कम है,अन्यथा उन्हे एडमिशन नहीं मिल पाएगा,यह कहते हुए हमने उनसे एनओसी और अध्ययन अवकाश जल्द से जल्द देने की गुजारिश की। सगठन के नेताओं ने 6 अलग अलग प्रेजेंटेशन मंत्री को प्रस्तुत किया। स्वास्थ्य सेवाओं में उनके घोषणापत्र को किस प्रकार लागू कर स्वास्थ्य सेवाओं का उन्नयन किया जा सकता है,यह बताया। मंत्री ने इससे काफी प्रभावित हुए और प्रेजेंटेशन की विस्तृत जानकारी के साथ चर्चा के लिए पुन:आमंत्रित किया है।