रायपुर

दो चाकूबाज गिरफ्तार, एक हिस्ट्रीशीटर
11-Jan-2024 4:21 PM
दो चाकूबाज गिरफ्तार, एक हिस्ट्रीशीटर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 जनवरी। 
पुलिस ने कल दो चाकूबाजों को गिरफ्तार किया। इनमें एक  हिस्ट्रीशीटर जसवंत साहू भी है। अभनपुर पुलिस ने  चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते आरोपी जसवंत साहू  उम्र 24  निवासी ग्राम खोरपा को गिरफ्तार धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया वह थाना अभनपुर का हिस्ट्रीशीटर है उसके विरूद्ध  मारपीट, बलवा एवं आबकारी एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक अपराध दर्ज है और जेल में  निरूद्ध रहा चुका है।

न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने इलाके के अंग्रेजी शराब दुकान पास चाकू के साथ सुभाष राणा पिता प्रमेश राणा उम्र 20 निवासी महात्मा गांधी नगर गली नं. 06 न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर को भी धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। 
 


अन्य पोस्ट