रायपुर

रात में घूमने, शराबखोरी करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई
10-Jan-2024 6:28 PM
रात में घूमने, शराबखोरी करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 जनवरी। शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाके और बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, सडक़ों पर जमावड़ा लगाकर अड्डेबाजी करने वालों पर नकेल कसने और अपराधों की रोकथान के लिए रायपुर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की । एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर एएसपी लखन पटले के नेतृत्व में पुलिस टीम विजिबल पुलिसिंग पैदल पेट्रोलिंग, क्राईम प्रिवेंशन पेट्रोलिंग (सी.पी.पी.) सहित 112 की टीमों द्वारा भीड़-भाड़ वाले स्थान पर चेकिंग अभियान चलाया गया।

सूनसान स्थान में जमवाड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी/अड्डेबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों की डिक्की, धारदार हथियार रखकर घुमने वालों सहित आम स्थानों पर शराब पीने, शराब पीने सार्वजनिक मैदान, पार्क, चौक - चौराहों एवं सार्वजनिक स्थान पर चार पहिया वाहन के अंदर बैठकर शराब पीने वालों की धर पकड़ कर संदिग्धों के वाहनों की चेकिंग कर चालानी कार्रवाई भी की गई।


अन्य पोस्ट