रायपुर
ग्रामीण विकास के पांच इंजीनियर बदले
10-Jan-2024 6:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर,10 जनवरी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने आदेश मुख्य अभियंता रियाजुल बारी को पद से हटा दिया है। जो कि छत्तीसगढ़ ग्रामीण सडक़ विकास अभिकरण में पदस्थ थे। रियाजुल बारी की संविदा नियुक्ति समाप्त कर दी गई है। वहीं अरविंद राही मंत्रालय में विभाग के ओएसडी बनाए गए हैं। इसके साथ ही 3 सीई, 2 एसई का विभाग बदला गया है। आदेश के अनुसार केके. कटारे पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता बनाए गए हैं। वहीं विजय तिवारी, सीई मनरेगा तकनीकी प्रकोष्ठ बनाए गए हैं। रामसागर, सीई ग्रामीण यांत्रिकी सेवा बनाए गए है। सूर्यकांत पांडे, ग्रामीण संपर्क प्रशिक्षण केंद्र के सीई बनाए गए हैं और हरिओम शर्मा को सीएम ग्राम सडक़ योजना के सीई की जिम्मेदारी दी गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे