रायपुर

दसवें तीर्थंकर शीतालनाथ भगवान का ज्ञान कल्याणक महोत्सव मना
10-Jan-2024 6:26 PM
दसवें तीर्थंकर शीतालनाथ भगवान का ज्ञान कल्याणक महोत्सव मना

अभिषेक वृहद शांति धारा की गई 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर,10 जनवरी। मालवीय रोड स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में  बुधवार को  दसवें तीर्थंकर श्री शीतल नाथ भगवान का ज्ञान कल्याणक महामहोत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर सभी ने भगवान शीतलनाथ का रजत कलश से अभिषेक किया। ट्रस्ट कमेटी के उपाध्यक्ष श्रेयश जैन  ने बताया कि  आज के दिन भगवान शीतल नाथ जी को केवल ज्ञान की प्राप्ति हुई थी केवल ज्ञान प्राप्त करने उपरांत उन्होंने अपने मोक्ष मार्ग को प्रशस्त किया।

आज मंदिर में भगवान शीतल नाथ का रजत कलशो से अभिषेक किया। इस मौके पर  शांतिधारा  प्रवीण जैन  ने किया।जिसमें  शांति धारा का वाचन सुरेश मोदी ने किया ।तत्पश्चात उपस्थित सभी धर्म प्रेमी बंधुओं ने की श्रीजी की संगीतमय मंगल आरती की। सभी से अष्टद्रव्यों से शीतलनाथ भगवान का पूजन व निर्वाण कांड पढ़ महाअर्घ चढ़ाया। अंत में विसर्जन पाठ कर विसर्जन किया। इस अवसर आज ट्रस्ट कमेटी के ट्रस्टी संजय जैन  उपाध्?यक्ष श्रेयश जैन  प्रवीण जैन,सुरेश मोदी, बंटी जैन,प्रणीत जैन,सुजीत जैन,किशोर जैन एवं बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थी ।


अन्य पोस्ट