रायपुर

गुरू गोविंद सिंह की जयंती पर शोभा यात्रा, स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
10-Jan-2024 6:23 PM
गुरू गोविंद सिंह की जयंती पर शोभा यात्रा, स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर,10 जनवरी। गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर 12 से 17 जनवरी शोभा यात्रा, सप्ताहिक स्वास्थ्य और यातायात जागरूक्ता शिविर का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की जानकारी देते हुए मोहेंद्र सिंघ सिब्बल फाउंडेशन के संचालक अध्यक्ष सरदार देवेन्द्र सिंघ सिब्बल और  शहीद भाई तारु सिंघ फाउंडेशन के अध्यक्ष सरदार त्रिलोचन ने बुधवार को संयुक्त पत्रकारवार्ता में बताया कि 12 को दोपहर 2 बजे भव्य शोभा यात्रा गुरुनानक नगर श्याम नगर से मरीन ड्राइव तेलीबांधा होते हुए पंडरी गुरुद्वारा तक निकाला जाएगा। इस शोभा यात्रा में  राज्यपाल हरीचंदन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत शामिल होंगे।

इस अवसर पर दूसरे राज्यों से कीर्तन जत्था पंडरी गुरुद्वारे में अपनी प्रस्तुति देंगे । शिविर सिब्बल कॉटेज श्याम नगर में सप्ताह भर निशुल्क स्वस्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया हैं । जिसमें निशुल्क जाँच एवम विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा परामर्श दिया जायेगा।

उन्होंने बताया कि सरदार मनप्रीत सिंघ रिसम (मोंटी) की स्मृति में सडक़ सुरक्षा सप्ताह का भी आयोजन किया जाएगा।  संस्था के द्वारा निर्धन परिवारों के युवक-युवती के लिए गुरुनानक हॉल श्याम नगर में निशुल्क विवाह कराया जाएगा।


अन्य पोस्ट