रायपुर
रायपुर, 10 जनवरी। गुढिय़ारी इलाके में 7-8 की रात में आगजनी हो गई। इलाके के बदमाशों ने सडक़ किनारे खड़ी टाटा एसवाहन में आग लगा दी। जिससे उसमें रखा प्रोजेक्टर स्क्रीन और अन्य सामान जल गया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ 435 का अपराध दर्ज किया। वाहन चालक गोलूराम ध्रुव ने पुलिस को बताया कि शीतलापारा रामनगर में रहता है। और वहा टाटा एस वाहन सीजी 04 एचपी 8144 में पार्टी का आर्डर लेकर गाड़ी में प्रोजेक्टर, स्क्रीन और अन्य सामान रखा हुआ था। जिसे वह कर्मा चौक के पास खड़ी कर दूसरे दिन डिलवरी करने माल लोड कर रात को घर आ गया। वह गाड़ी को घर के पास खड़ी किया था। जिसे 7-8 की रात में इलाके के बदमाशों ने गाड़ी में आग लगा दी। जिससे उसमें रखा लगभग 4 लाख 78 हजार का सामन जल गया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आसपास पूछताछ कर घटना की जांच पड़ताल कर रही है।