रायपुर

लोकसभा की 11 सीटों का क्लस्टर बनाया भाजपा ने, तैयारियों के लिए सात समितियां
10-Jan-2024 2:44 PM
लोकसभा की 11 सीटों का क्लस्टर बनाया भाजपा ने, तैयारियों के लिए सात समितियां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 जनवरी।
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा  संगठनात्मक तैयारियों में जुट गई है। 
पार्टी ने छत्तीसगढ़ को बस्तर, रायपुर और बिलासपुर तीन क्लस्टर में विभाजित किया है । इनके लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। बस्तर क्लस्टर में बस्तर, काँकेर और महासमुंद लोकसभा क्षेत्रों को रखा गया है। प्रदेश मुख्य प्रवक्ता, पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर, पूर्व अध्यक्ष विक्रम उसेंडी और यशवंत जैन को प्रभारी बनाया गया है। रायपुर क्लस्टर के तहत दुर्ग, राजनांदगाँव, रायपुर और जांजगीर-चाँपा लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व मंत्री व विधायक राजेश मूणत, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव और पूर्व  शहर  अध्यक्ष राजीव अग्रवाल प्रभारी बनाए गए हैं। बिलासपुर क्लस्टर में बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा और रायगढ़ लोकसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है जिसके लिए पूर्व मंत्री व विधायक अमर अग्रवाल, पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा और कृष्णा राय को प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने लोकसभा चुनाव की तैयारी व कार्यक्रम क्रियान्वयन  के लिए सात समितियों का गठन कर प्रभारी बनाए घोषित किया है।
पार्टी नव सदस्यता अभियान समिति: संयोजक अजय चंद्राकर, सह संयोजक रामसेवक पैंकरा, प्रदीप गांधी व महेश गागड़ा। महिला स्व-सहायता समूह और गैर सरकारी संस्था संपर्क अभियान समिति : संयोजक प्रबलप्रताप सिंह जूदेव, सह संयोजक श्रीमती शालिनी राजपूत, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, श्रीमती भावना बोहरा व किशोर महानंद। दीवार लेखन और होर्डिंग्स समिति : संयोजक अनुराग सिंहदेव, सह संयोजक अमित साहू, विक्रांत सिंह, रितेश गुप्ता, टिकेश्वर जैन व उपकार चंद्राकर। गांव चलो अभियान समिति : संयोजक नारायण चंदेल, सह संयोजक मोतीलाल साहू, श्रीमती गोमती साय व भरत मटियार। श्री राम मंदिर दर्शन समिति : संयोजक धरमलाल कौशिक, सह संयोजक श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, वीरेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. ललित मखीजा व रामलखन पैंकरा। बूथ सशक्तीकरण अभियान- संयोजक संजय श्रीवास्तव, सह संयोजक अवधेश चंदेल। पीएम विश्वकर्मा योजना समिति संयोजक पी. विश्वनाथन सह संयोजक प्रदीप सिंह व पुरुषोत्तम देवांगन।


अन्य पोस्ट