रायपुर

वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण की बैठक, औद्योगिक इकाइयों के आंकड़ों के प्रति जागरुकता पर जोर
09-Jan-2024 6:57 PM
वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण की बैठक, औद्योगिक इकाइयों के आंकड़ों के प्रति जागरुकता पर जोर

रायपुर, 9 जनवरी। वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण के लिए राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय, क्षेत्रीय कार्यालय, में 9 जनवरी को सर्किट हाउस, सिविल लाइन्स, स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रोशन लाल साहू, उपमहानिदेशक, राष्ट्रीय सांख्यिकीय ने कहा कि सर्वेक्षण में औद्योगिक इकाइयों से संदर्भ अवधि के दौरान पूंजी, टर्न ओवर, मूल्य वर्धन, ईंधन व कच्चा माल तथा इनपुट-आउटपुट आदि से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े संग्रहित किए जाते हैं । इसके अलावा रोजगार, कार्य दिवसों की संख्या एवं सामाजिक सुरक्षा लाभ संबंधी आंकड़े भी एकत्रित किए जाते हैं।

 अनिल नचरानी, अध्यक्ष, छ.ग. स्पंज आयरन मैनुफैक्चरिंग एसोसिएशन ने औद्योगिक आंकड़ों की वास्तविकता और आंकड़ों के संग्रहण में तकनीकी के प्रयोग पर बल दिया। कार्यक्रम में उपस्थित उरला इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के महासचिव श्री विक्रम जैन ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों में आंकड़ों के प्रति सजगता पर बल दिया। श्री मनीष धुप्पड़, महासचिव, छ.ग. मिनी स्टील प्लांट एसोसिएशन ने जी.डी.पी. मेंऔद्योगिक क्षेत्र की भूमिका के बारे में बताते हुए औद्योगिक इकाइयों की आंकड़ों के प्रति जागरुकता पर बल दिया। आरके श्रीवास्तव ने आभार  जताया।

इस कॉन्फे्रंन्स में प्रदेश के औद्योगिक संगठन इकाई भिलाई स्टील प्लांट, जिंदल स्टील एंड पावर, बजरंग पावर एंड इस्पात, सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स, गोदावरी इस्पात एंड पावर, जे.के. लक्ष्मी सीमेंट, नवभारत समूह सहित 40 अन्य इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया ।


अन्य पोस्ट