रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 जनवरी। हमर संगवारी संगठन के राकेश चौबे ने सीएम विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड एवं विधि एवं विधायी कार्य विभाग में लंबित भ्रष्टाचार के मामले को तत्काल निपटाने के निर्देश देने की मांग की है।
चौबे ने बताया कि ईओडब्ल्यू जीई रोड तथा एसीबी राजभवन मार्ग में कार्यालय द्वारा अभियोन स्वीकृति हेतु भेजे गये प्रकरण की संख्या जो 4 माह से भी अधिक समय से निर्णय हेतु लंबित है की सूची प्राप्त हुई है जो भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 19 (1) के उप प्रावधानों का उल्लंघन है एवं इससे शासन की छबि खराब हो रही है।
चौबे ने सीएम से कहा है कि वे सभी विभागों को आदेशित करे कि वह एसीबी एवं ईओडब्ल्यू द्वारा एवं माननीय न्यायालयों द्वारा आदेशित प्रकरणों में जो अभियोजन स्वीकृति अथवा जांच आरंभ करने की स्वीकृति के मामले सक्षम प्राधिकारियों के अथवा राज्य प्राधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत हो कर हाल 04 माह समय सीमा के अंदर छानबीन पूर्ण कर निर्णय से अवगत कराएं।